उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का भव्य शुभारंभ

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का भव्य शुभारंभ

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन का पवेलियन रहा मुख्य आकर्षण

10 विशिष्ट कौशलों का जीवंत प्रदर्शन किया गया

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के कर-कमलों से ‘उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो’ के द्वितीय संस्करण का भव्य शुभारंभ किया गया। इस मौके पर केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। कार्यक्रम में उद्योग जगत से जुड़े प्रतिष्ठित उद्यमियों, व्यवसायियों और कौशल विकास के क्षेत्र में रूचि रखने वाले प्रतिभागियों की बड़ी संख्या देखी गई।

ट्रेड शो के पहले दिन उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन का पवेलियन केंद्रबिंदु बना, जहां 10 विशिष्ट कौशलों का जीवंत प्रदर्शन किया गया। यह आयोजन प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में हुआ। पवेलियन में आए मेहमानों और आगंतुकों को प्रदेश में उभरते हुए कौशलों और विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

जीआई टैग के क्षेत्र में असाधारण योगदान देने वाले वाराणसी के पद्मश्री अवॉर्डी डॉ. रजनीकांत दत्ता ने भी कौशल विकास मिशन के पवेलियन का दौरा किया। अपर मिशन निदेशक प्रिया सिंह ने उन्हें मिशन की पाठ्य सामग्री से संबंधित एक किट भेंट की, जिसे डॉ. दत्ता ने सराहा। उन्होंने उत्तर प्रदेश में हो रहे कौशल विकास के प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा कि यह प्रदेश के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है।

आगामी दिनों में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कौशल प्रदर्शन किया जाएगा, जो प्रदेश की उभरती प्रतिभाओं को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करेगा। दुनियाभर से आए आगंतुक उत्तर प्रदेश के युवाओं के हुनर से रूबरू होंगे और प्रदेश की कौशल क्षमता को पहचानेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *