‘एमिटी इंटरनेशनल स्कूल ,विराजखण्ड -५, में डांडिया समारोह का भव्य आयोजन ‘
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल ,विराजखण्ड -५ ,लखनऊ में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी
नवरात्री के उपलक्ष्य में ,तृतीय नवरात्र दिवस पर ,विद्यालय की कुशल अध्यक्षा महोदया ,सुश्री –
‘अमिता चौहान ‘जी के आशीर्वाद से व माननीय प्रधानाचार्या सुश्री -रचना मिश्रा के निर्देशन में
डांडिया समारोह का भव्य आयोजन दीप प्रज्ज्वलन के साथ संध्या ५:३० बजे से किया गया |
इस अवसर पर सहोदय संस्था से जुड़े गणमान्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति ने चार चाँद
लगा दिया | डांडिया नाईट की सुसंध्या पर विद्यालय के सभी शिक्षक ,छात्र तथा अभिभावकों ने
बढ़ -चढ़कर भाग लिया | इस अवसर पर अनेक रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया |
विद्यालय में इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य सदैव ही शिक्षक ,
छात्र व अभिभावकों के मध्य सौहर्दपूर्ण वातावरण का निर्माण करना रहा है ,जिससे शिक्षा के
मूल लक्ष्य को सहज रूप से प्राप्त किया जा सके तथा शिक्षण प्रक्रिया को सुगम बनाया जा सके |
एमिटी विद्यालय अपने इस महान उद्देश्य की प्राप्ति में पूर्ण सफल रहा है |

