अवैध नशीले पदार्थ डायजापाम के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

अयोध्या (संवाददाता) सुरेंद्र कुमार गौतम। अयोध्या वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय शैलेश कुमार पाण्डेय के दिशा – निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत, शैलेन्द्र कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के पर्यवेक्षण, श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर महोदय के निर्देशन, राहुल कुमार प्रभारी निरीक्षक के टीम ने थाना इनायतनगर जनपद चौकी सिविल लाइन क्षेत्र के लाल कुर्ती मोड़ पर क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चौकी इंचार्ज सिविल लाइन जगन्नाथ मणि त्रिपाठी ने वांछित चल रहे अभियुक्त को डेढ़ सौ ग्राम डायजा पाम नशीला पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार वांछित अभियुक्त विशाल पुत्र बजरंगी निवासी दर्जी बाग थाना महाराजगंज जिला अयोध्या मुकदमा अपराध संख्या 822 बटा 20 धारा 379 411 मैं वांछित चल रहा था क्षेत्र में गश्त कर रहे सिविल लाइन चौकी इंचार्ज जगन्नाथ मणि त्रिपाठी एवं कांस्टेबल संदीप यादव को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि लालकुर्ती मोड़ के निकट वांछित अभियुक्त विशाल खड़ा हुआ है पुलिस को देख कर अभियुक्त भागा परंतु भागने में सफल नहीं हो पाया जिसे चौकी इंचार्ज ने धर दबोचा अभियुक्त की जामा तलाशी लेने पर डेढ़ सौ ग्राम डायजेपाम नशीला पदार्थ बरामद हुआ जिसे मुकदमा अपराध संख्या 393/21 धारा 8/ 21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पुलिस द्वारा न्यायालय प्रस्तुत किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *