जौनपुर:दिनांक-15.10.2024 को यू0पी0 112 पुलिस सेवाओं के व्यापक प्रचार प्रसार के उद्देश्य से पहल “सतर्क नागरिक-सुरक्षित प्रदेश” के अवसर पर डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में थाना कोतवाली व लाइन बाजार क्षेत्र अंतर्गत टीडी कॉलेज, बीआरपी कॉलेज तथा मो0 हसन कॉलेज में आपात कालीन स्थिति में डॉयल 112 को कॉल करने के संबंध में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों/आमजन को जागरूक किया गया।*

