राज्यस्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता-2024 का रंगारंग शुभारम्भ

राज्यस्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता-2024 का रंगारंग शुभारम्भ

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। राज्यस्तरीय कला उत्सव सन्त अन्थोनी गर्ल्स इण्टर कालेज, प्रयागराज में विशिष्ट अतिथि अजय कुमार द्विवेदी, अपर शिक्षा निदेशक (राजकीय), उ०प्र०, शान्त्वना तिवारी, संयुक्त शिक्षा निदेशक समग्र शिक्षा (माध्यमिक), उ०प्र०, संयुक्त शिक्षा निदेशक, प्रयागराज मण्डल, प्रयागराज की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्य अतिथि के कर कमलों से दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ आरम्भ हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रयागराज पी०एन० सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी छः प्रमुख विधाओं संगीत गायन, वाद्यान् नृत्य, दृश्यकला थियेटर एवं पारम्परिक कहानी वाचन के निर्मायक मण्डल का अभिनंदन किया। यह कला उत्राय चार स्तरों पर मनाया जाता है- जनपद, मण्डल, राज्य व राष्ट्रीय स्तर। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के सभी 18 मण्डलों के पचहत्तर जनपदों के 1710 विद्यालयों के 2170 बालक एवं 4661 बालिका एवं 41 विव्यांग प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सभी 18 मण्डलों के सभी विधाओं के प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों ने राज्यस्तरीय जायोजन में प्रतिभागिता की जिसमे कुल- बालक प्रतिभागी एवं 114 बालिका प्रतिभागियों ने प्रतिभागिता की। राज्यस्तीय प्रतियोगिता में संगीत गायन में समूह गान में लखनऊ मण्डल के ईशान निगम् सुष्टि सिंह, संत्त्कृक्ति श्रीवास्तव, शाल्वी चौबे, अंशिका श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संगीत वादन में प्रयागराज मण्डल के वासुदेव पाण्डेय ने प्रथम स्थान अर्जित किया। नृत्य विधा में खुशी रस्तोगी लखनऊ मण्डल, थिएटर विधा में मेरठ मण्डल की आशी, दृश्यकला विधा में आगरा मण्डल की शिल्पा एवं पारम्परिक कहानी वाचन विधा में अलीगढ़ मण्डल की अपनी सारस्वत ने प्रथम स्थान अर्जित किया। विजेता प्रतिभागियों को श्रीमती शान्त्चना तिवारी एवं श्री पी०एन० सिंह ने ट्राफी प्रदान करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया। निर्णायक मण्डल के सभी 18 निर्णायकों को भी सम्मानित किया गया। लखनऊ की श्रीमती निधि पालीवाल का सम्पूर्ण कार्यक्रम में अविस्मरणीय योगदान रहा। मुख्य अतिथि सुरेन्द्र तिवारी ने अपने सम्बोधन में कला विशिष्टताओं और जीवन उसके महत्व को रेखांकित करते हुए सभी प्रतिभागियों को अपने सपनों की दिशा में बढ़ने हेतु प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि श्री अजय कुमार द्विवेदी ने अपने सम्बोधन में सभी का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक बालक-बालिका की अन्तर्निहित शक्तियों के उद्‌घाटन हेतु यह आयोजन सर्वधा उपयोगी सिद्ध होगा। हमारे नौनिहाल अपनी-अपनी रुचि के अनुसार उचित मंच प्राप्त कर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। श्रीमती शान्त्वना तिवारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के निर्माण में यह कला प्रतियोगिता मील का पत्थर सिद्ध होगी। नई शिक्षा नीति-2020 में निहित विधानों एवं व्यवस्था के सापेक्ष हमारे नौनिहाल छात्र-छात्राएं प्रगति पथ पर तीव्रगति से अपनी-अपनी क्षमताओं के सापेक्ष गतिमान हो सकेंगे। श्री आर०एन० विश्वकर्मा, संयुक्त शिक्षा निदेशक, प्रयागराज मण्डल प्रयागराज ने अपने सम्बोधन में कहा कि माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा दिये गये इस गुरुतर दायित्व के निर्वहन के प्रति हमारे अधिकारीगण पूरी तरह सजग और सचेष्ठ है। सभी प्रतिभागियों एवं प्रदेश के विभिन्न मण्डलों से आने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं आदि की स्तरीय आवासीय व्यवस्था करायी गयी है। हमारे जनपद प्रयागराज के जिला विद्यालय निरीक्षक, श्री पी०एन०सिंह और उनकी टीम द्वारा अथक प्रयत्न करके सम्पूर्ण व्यवस्था को गौरवशाली रूप में उपलब्ध कराया गया है। इस अवसर पर श्री पी०एन० सिंह ने कहा कि शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) उ०प्र० एवं संयुक्त शिक्षा निदेशक, प्रयागराज मण्डल द्वारा अवरोधहीन पथ प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम का संचालन डॉ० प्रभाकर त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के सकुशल आयोजन में हमारे सहयोगी सह जि०वि०नि० श्री एल०बी० मौर्य, श्री अजय गिरि, श्री अजय प्रताप सिंह, डॉ० बी०एस० यादव का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ है। इसी के साथ-साथ प्राचार्य श्रीमती उपासना रानी वर्मा, सन्त अन्थोनी गर्ल्स
इण्टर कालेज, प्रयागराज की प्रानाचार्या उनके विद्यालय की शिक्षिकाओं राजकीय इ०का० प्रयागराज के
प्रधानाचार्य एवं उनके विद्यालय की स्काएट टीम, शिक्षकों एवं राजकीय बालिका इ०का० प्रयागराज की
प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम मिश्रा, डॉo संतोष कुमार सिंह, प्रानाचार्य, श्री पी०पी० सिंह, प्रधानाचार्य सहित
जनपद प्रयागराज के सभी राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचायों का योगदान सराहनीय रहा है। अन्त में
विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार के बाद सामूहिक राष्ट्रगान के साथ समापन की घोषणा की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *