दरवाजे पर खड़ी बोलेरो चोर लेकर हुए फरार

रात जगाई होने के बाद भी चकमा दे गए चोर

शाहगंज/जौनपुर

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के गुलालपुर गांव में घर के दरवाजे पर खड़ी एक बोलेरो चोरी चली गई। जिसकी जानकारी होते हुए बोलेरो मालिक ने पुलिस को सूचना देकर खोजबीन की मांग की।

जानकारी के अनुसार गुलालपुर गांव के निवासी उदयभान यादव के घर के सामने उनकी बोलेरो खड़ी थी और घर के अंदर सब लोग सो रहे थे। रात करीब 2 बजे के आसपास बोलेरो चोरों ने बोलेरो को स्टार्ट कर ले जाने लगे ।जिसकी आवाज सुनकर घर के अंदर सो रहे लोग जाग गए और बाहर निकले । बोलेरो तब रोड पर ले लेकर चोर पहुंच चुके थे। जिससे लोगों ने शोरगुल मचा कर पीछा किया। लेकिन चोर बोलेरो लेकर फरार हो गए ।पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना 112 नंबर पुलिस व थाने के पुलिस को दी। लेकिन घंटों बाद पुलिस पहुंची। जबकि 112 नंबर पुलिस पहुंची ही नहीं ।सूचना के काफी देर बाद पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन में जुट गई ।लेकिन बोलेरो का कुछ पता नहीं चला ।पीड़ित ने बोलेरो का पता लगाने की मांग की है। पीड़ित उदय भान यादव का कहना है कि अगर पुलिस सक्रिय हुई होती तो वह ज्यादा दूर तक नहीं ले जा पाते। बता दे सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में इस तरह की कई घटनाएं चोरी की हो चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *