जौनपुर ग्राम कबीरूद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर घटना की मजिस्ट्रियल जॉच हेतु जिलाधिकारी द्वारा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को नामित किया गया

जौनपुर 31 अक्टूबर, 2024 (सू0वि0)- अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने अवगत कराया है कि 30 अक्टूबर 2024 को प्रातः 7.00 बजे ग्राम कबीरूद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर, तहसील सदर जौनपुर में अनुराग उर्फ छोटू पुत्र रामजीत निवासी कबीरूद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर तहसील सदर जौनपुर की मृत्यु हो गई थी।
उक्त घटना की मजिस्ट्रियल जॉच हेतु जिलाधिकारी के आदेश द्वारा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को नामित किया गया है। उक्त घटना से संबंधित व अन्य कोई व्यक्ति जिसे कुछ कहना है अथवा कोई साक्ष्य प्रस्तुत करना है, तो वह 4 नवम्बर 2024 को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 2.00 बजे तक उपस्थित होकर अपना बयान / साक्ष्य आदि अंकित करा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *