अयोध्या (संवाददाता) सुरेंद्र कुमार गौतम।पुलिस टीम ने टप्पेबाजी व चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के छह सदस्यों को अरेस्ट किया है। पकड़े गए आरोपियों में गैंग लीडर भी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से 9500 रुपये, दो जोड़ी पाजेब, चांदी की पांच जोड़ी पायल, करधन का छल्ला व 15 जोड़ी बिछिया बरामद किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय के निर्देश, पुलिस अधीक्षक नगर विजयपाल सिंह के निर्देशन व सहायक पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर कोतवाली पुलिस टीम को यह सफलता मिली है।
पुलिस टीम ने नगर कोतवाली क्षेत्र के बस स्टेशन के चोरी की योजना बना रहे छह आरोपियों फिरोजाबाद निवासी हाकिम सिंह, अलीगंज निवासी राजकुमार, छितर सिंह, पुष्पेन्द्र कुमार, सहदेव व विसरंजन को अरेस्ट किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी में नगर कोतवाली के एसएचओ सुरेश पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम शामिल रही। एसएसपी ने टीम के उत्साहवर्धन के लिए 20 हजार रूपए पुरस्कार की घोषणा की है।

