गोरखपुर खजनी डी के यू हिन्दी दैनिक रवि कुमार:उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुलरिहा थाना क्षेत्र में 12 से 15 साल की उम्र के तीन लड़के मोबाइल फोन पर गेम खेलने से रोके जाने के बाद अपने-अपने घरों से भाग गए। हालांकि पुलिस ने उन्हें गोरखपुर रेलवे स्टेशन से बरामद कर 12 घंटे के भीतर उनके माता-पिता को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार, गोरखपुर के गुलरिहा इलाके के रोहन सिंह चौहान (15), रवि चौहान (12) और प्रतूर गौर (12) मंगलवार रात अपने घर से भाग गए। क्योंकि उनके माता-पिता ने उन्हें ‘पबजी’ और ‘फ्री फायर’ जैसे गेम खेलने पर रोक लगा दिया था।
बुधवार को उनके माता-पिता ने पूरे दिन उनकी तलाश की और बाद में पुलिस को सूचित किया और इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराई। इसके बाद लापता बच्चों की तलाश शुरू हुई।गुलरिहा थाना प्रभारी विनोद अग्निहोत्री ने कहा कि बच्चों को गुरुवार दोपहर गोरखपुर रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया। अग्निहोत्री ने कहा कि बच्चों ने पुलिस को बताया कि वे मोबाइल फोन खरीदने के लिए पैसे कमाने की खातिर लखनऊ जाना चाहते थे।

