अयोध्या(संवाददाता) सुरेंद्र कुमार गौतम। अयोध्या रुदौली कोतवाली अंतर्गत ग्राम रसूलपुर खुर्द में 40 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारण के चलते शराब के नशे में सल्फास खा लिया जिसके चलते जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामदयाल पुत्र स्वर्गीय नाक छेद आयु 40 वर्ष निवासी रसूलपुर खुर्द कोतवाली रुदौली ने बीती रात अज्ञात कारणों के चलते शराब के साथ सल्फास खा लिया। हालत गंभीर देखते हुए परिजनों द्वारा सीएचसी रुदौली ले जाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। परिजनों द्वारा 11:05 पर रात्रि जिला चिकित्सालय लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर वीरेंद्र वर्मा ने हालत नाजुक देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया परंतु परिजनों द्वारा लखनऊ ले जाने में असमर्थता व्यक्त करते हुए जिला चिकित्सालय में ही उपचार कराने की लिखित अनुरोध किया उपचार के दौरान आज प्रातः 3: 56 मिनट पर रामदयाल ने दम तोड़ दिया ड्यूटी पर तैनात फार्मासिस्ट उपेंद्र मणि त्रिपाठी ने शव को मोर्चरी में रखवा कर पोस्टमार्टम हेतु कोतवाली नगर पुलिस को भेज दिया है।

