112 लोगों को चश्मा प्रदान किया
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। श्री बांके बिहारी चैरिटेबल हॉस्पिटल दिल्ली के सौजन्य से आरबीएल बैंक गोमती नगर में हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। डॉक्टर एम एस राठौर ने नेत्र परीक्षण किया तथा 112 लोगों को चश्मा प्रदान किया। डॉक्टर आशीष ने 112 लोगों की ब्लड जांच की।इसमें 6 प्रकार की रिपोर्ट प्रदान की जाएगी। ऋषभ, अरुण,रवि सहयोगी रहे।

