कोतवाली नगर क्षेत्र मे दो साइकिल चोर सहित एक दर्जन चोरी की साइकिल बरामद करने का पुलिस ने किया दावा

अयोध्या।जिले के कोतवाली नगर अंतर्गत चौकी नवीन मंडी क्षेत्र के प्रकाश लान के निकट से साइकिल चोर गिरोह के 2 सदस्य 12 चोरी की साइकिल समेत गिरफ्तार करने की बात पुलिस ने बताई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर अयोध्या में साइकिल चोरी की घटनाएं दिन प्रतिदिन अनावरण हो रही थी उच्चाधिकारी द्वारा चोरी की घटना को संज्ञान में लेते हुए नगर कोतवाल सुरेश पांडे को चोरी की घटना पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया नगर कोतवाल के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज नवीन मंडी राम प्रकाश सिंह कांस्टेबल विश्व दीपक तिवारी कांस्टेबल रौनक सिंह हेड कांस्टेबल जितेंद्र बहादुर सरोज चोरी की घटना का पर्दाफाश करने हेतु लगा दिए गए पुलिस ने आज प्रकाश ला न के निकट से कुंदन उर्फ चंदन पुत्र शंकर निवासी दीवान का पुरवा उसुरू कोतवाली नगर आकाश पुत्र ओमप्रकाश निवासी गण दीवान का पुरवा उसुरू कोतवाली नगर जनपद अयोध्या को गिरफ्तार कर चोरी की 12 साइकिलें बरामद किया है पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यायालय प्रस्तुत किए जाने की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *