मानवाधिकार सुरक्षा परिषद की बैठक सम्पन्न

आर एल पाण्डेय लखनऊ। “मानवाधिकार सुरक्षा परिषद्” की मासिक बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष पीयूष कुमार दुबे की अध्यक्षता व जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा के संचालन में राष्ट्रीय कार्यालय में संपन्न हुई।राष्ट्रीय अध्यक्ष पीयूष दुबे ने संगठन के विस्तार के लिए सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिये व क्षेत्र के विभिन्न विषयों पर चर्चा की । सभी से आवश्यक विचार-विमर्श किया व भविष्य की कार्य योजनाओं पर भी चर्चा की।संस्था के सभी सम्मानित पदाधिकारियों व सदस्यों ने भी अपने-अपने सुझाव व मार्गदर्शन संस्था को दिये।कार्यक्रम में रवि मोहन शुक्ला, मनोज कुमार मिश्रा,रोहित वर्मा,जगदेव शर्मा,रवि कुमार,अजय तिवारी,राजन कश्यप,सुनिल साहू,संदीप राजपूत,राधा त्रिपाठी,नन्दिनी मिश्रा,मंजू चौहान,बबिता चौहान,कुसुम वर्मा,सुनीता शर्मा व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।उक्त जानकारी मानवाधिकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आचार्य आर एल पाण्डेय ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *