नौकायान चौकी इंचार्ज विजय कुमार ने सकुशल लौटाया बच्चा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत रामगढ़ताल थाने के प्रभारी जगत नारायण सिंह के नेतृत्व में आज नौकायान चौकी इंचार्ज विजय कुमार द्वारा एक बच्चा गुम होने से बचाया गया जिसका नाम अनिक्स ग्राम उरुवा बाजार थाना उरुवा गोरखपुर का रहने वाला हैं आज अपने मामा अनिल यादव के साथ नौकायान घूमने आया था जो अपनी गाड़ी नौकायान पुलिस चौकी के पास खड़ी कर के घूमने चले गए। लेकिन उनका भतीजा अनिकक्स उनसे बिछड गया था जिसकी जानकारी तत्काल चौकी इंचार्ज को दिया गया चौंकी इंचार्ज ने जानकारी शेरनी दस्ता रूबी त्रिपाठी ,सुनीता तिवारी को
दिया । उन्होंने तुरंत वहां पर आने -जाने वाले लोगों से काफ़ी पूछताछ की तो पता चला कि एक लड़का सर्किट हाउस की तरफ रोते हुए आ रहा था जिसका नाम पूछने पर अनिक्स बताया तुरंत शेरनी दस्ता ने अनिल यादव को बुला कर पहचान करवाया एवम् बच्चे को उनके परिजन को सुपुर्द किया शेरनी दस्ता , रूबी त्रिपाठी,सुनीता तिवारी,आरक्षी दीपक कुमार यादव व एंटी रोमियो की टीम मौजूदगी रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *