अयोध्या(संवाददाता) सुरेंद्र कुमार।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा बताये जा रहे विकास को अयोध्या में किया जा रहा है नंगा ।कल से रुक रुक कर हो रही बरसात ने खोली नगर निगम से लेकर रेल विभाग तक के दावों की पोल खोल रही है ।दोनों जुड़वा नगर अयोध्या- फैजाबाद की सड़कों पर क्ई जगह जल भराव। क्ई मोहल्ले एवं सड़कें भी जलमग्न नजर आ रहे हैं जगह जहां पर गड्ढे हो गए हैं जो दुर्घटना की सबक का कारण बन सकते हैं।फैजाबाद रेलवे स्टेशन जाने वाले मुख्य मार्ग पर गुरु गोविंद सिंह चौक पर वर्षों से हुये बड़े बड़े गड्ढों में पानी भरा हुआ है। पानी भरने से गड्ढों का अंदाजा लगाना मुश्किल हो पा रहा है जिससे क्ई वाहन सवार गड्ढे में गिरकर घायल हो चुके हैं। वहीं अयोध्या रेलवे स्टेशन के बाहर की सड़कें भी जलमग्न है।टिकट काउंटर से लेकर पूंछतांछ केंद्र तक जाना एक चुनौती बना हुआ है। विभागीय अधिकारियों ने पीएम और सीएम के सपने चूर चूर कर दिए हैं। स्टेशन परिसर भी जलमग्न नजर आ रहा है। ऐसा लग रहा है सरकार की सारी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है।

