लखनऊ विश्वविद्यालय के उद्देश्य बने अभाविप के राज्य विश्वविद्यालय सह संयोजक

लखनऊ विश्वविद्यालय के उद्देश्य बने अभाविप के राज्य विश्वविद्यालय सह संयोजक

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। सीतापुर में सम्पन्न हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 64वें प्रांत अधिवेशन में लखनऊ विश्वविद्यालय परास्नातक हिंदी विभाग के छात्र उद्देश्य सिंह को अवध प्रान्त का प्रान्त राज्य विश्वविद्यालय कार्य सह-संयोजक का दायित्व सौंपा गया। उद्देश्य सिंह 2017 से विद्यार्थी परिषद में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इस दायित्व के मिलने से पूर्व वह अवध प्रान्त के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रह चुके हैं। वह जनपद जौनपुर के मूल निवासी हैं। उनके इस मनोनयन से विद्यार्थी परिषद के कार्यों में और तेजी आएगी और उन्होंने कहा कि वे संगठन व छात्रों के हित के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *