25 जनवरी- श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏
सुखी मीन सब एकरस
अति अगाध जल माहिं ।
जथा धर्मसीलन्ह के दिन
सुख संजुत जाहिं ।।
( अरण्यकांड, दो. 39)
राम राम 🙏🙏
सीता जी के बारे में पूछने पर शबरी जी ने राम जी से कहा कि आप पंपा सरोवर जाएँ, वहाँ सुग्रीव सब बताएगा । राम जी पंपा सरोवर पहुंचते हैं । भगवान शिव यह कथा पार्वती जी को सुना रहें हैं । वे कहते हैं कि पंपा सरोवर के अथाह जल में सब मछलियाँ सदा सुखी रहती हैं जैसे धर्मशील पुरुषों के सब दिन सुख पूर्वक बीतते हैं ।
हम सब सदा सुखी रहना चाहते हैं , तो सरल उपाय है , धर्मशील बनें, धर्म का पालन करें । राम जी धर्म हैं उनका अनुकरण करें व सदा सुखी हो जाएँ । अथ ! जय राम , जय राम , जय जय राम 🚩🚩🚩
संकलन तरूण जी लखनऊ

