छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में सभा आयोजित

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में सभा आयोजित

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। शिवाजी मार्ग व्यापार मण्डल के व्यापारियों ने मातृभूमि के अनन्य उपासक, विदेशी आक्रांताओं के विध्वंसक, हिन्दू पद पादशाही के संस्थापक, सनातन धर्म रक्षक महान छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में एक सभा आयोजित कर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि अमरनाथ मिश्र, अध्यक्ष लखनऊ व्यापार मण्डल के द्वारा माल्यापर्ण किया।
मिश्र जी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज निर्विवाद रूप से भारत के सबसे महान राजाओं में से एक थें उनकी युद्ध प्रणालियाॅ आज के युग में अपनायी जाती एक दृढ़ संकल्पी पुरूष थे जिसके साथ आगे बढ़े हम सभी को उनसे सीख लेकर दृढ़ संकल्पों के साथ अपने व्यापार एवं व्यापार मण्डल को आगे बढ़ाना चाहिए।
मुख्य रूप से गोपाल दीक्षित, अतुल त्रिपाठी,अभिनव गुप्ता, अंकित अग्रवाल, वैभव मिश्रा, अंकित अग्रवाल के साथ शिवाजीमार्ग के सभी व्यापारी उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *