अयोध्या(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)। निषाद समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद एवं अन्य पदाधिकारियों की अगुवाई में अयोध्या पहुंचे डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया अध्यक्ष संतोष निषाद ने बताया कि गुप्तार घाट अयोध्या / धार्मिक स्थल व पर्यटन स्थल होने के कारण श्रद्धालुओं तथा भारत के सभी क्षेत्र से जनमानस आया करते हैं तथा स्नान ध्यान करते हैं I जिसके कारण आए दिन श्रद्धालुओं के डूबने जैसी अप्रिय घटना होती रहती है जिसको रोकने के लिए यहां के स्थानीय गोताखोर हमेशा तैयार रहते हैं और आए हुए श्रद्धालुओं को स्नान करते समय डूबने से बचाने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं आज निषाद समाज ने इन गोताखोरों और नौजवानों को संविदा के आधार पर जीवन रक्षक (घाट) के रूप में तैनात करने की मांग सरकार से की है I इसी संबंध में निषाद समाज ने डिप्टी सीएम को ज्ञापन सौंपा है और डिप्टी सीएम ने अयोध्या जिलाधिकारी अनुज कुमार झा को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं I

