राजकीय आई0टी0आई0 सिद्दीकपुर में 21 फरवरी 2025 को रोजगार मेला

जौनपुर 19 फरवरी, 2025 (सू0वि0)-                
राजकीय आई0टी0आई0 सिद्दीकपुर में 21 फरवरी 2025 को रोजगार मेला
     जिला सेवायोजन अधिकारी ने अवगत कराया है कि शासन की मंशा एवं निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उ0प्र0,महोदया के निर्देश के क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय जौनपुर द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर कैम्पस जौनपुर में 21 फरवरी 2025 को प्रातः 10ः00 बजे रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें शिस्का इलेक्ट्रीकल मैनेजमेंट, मार्ग कंस्ट्र्ी सर्विस के द्वारा आफिस सुपरवाइर्जर,आई0टी0आई0फ्रेसर, आदि निजी क्षेत्र की कम्पनी के द्वारा विभिन्न पदों पर रोजगार मेलें में प्रतिभागी अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यताः-हाईस्कूल, इण्टर, आई0टी0 आई0 एवं स्नातक उत्तीर्ण एवं आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थियों को भर्ती करेंगी। रोजगार मेलें में अभ्यर्थी अपने योग्यतानुसार प्रतिभाग करते हुए विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
    जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया की रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति आई0डी0प्रुफ सहित एवं वेब पोर्टल https://rojgaarsangam.up.gov.in    पर जॉब सीकर के रूप में पंजीकरण उपरांत आवेदन करते हुए, रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें।
                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *