मां कस्तूरबा की 80 वीं पुण्यतिथि पर श्रमिक सम्मान यात्रा का सम्मान
श्रमिक सम्मान यात्रा कोलकाता से दिल्ली जाते समय विनोबा सेवा आश्रम के दोपहर के पड़ाव पर सभा में हुआ स्नेहिल स्वागत
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। आज मां कस्तूरबा की
80 वीं पुण्यतिथि पर विनोबा सेवा आश्रम परिसर में बहनों की एक सभा आयोजित हुई जिसमें श्रमिक सम्मान यात्रा के संयोजक श्री राजेश उपाध्याय ने कहा कि देश में 30 करोड़ श्रमिक ई पोर्टल पर पंजीकरण है। देश में किसान सम्मान निधि मिलना बहुत अच्छी पहल है लेकिन हर हांथ को काम संभव नहीं हो। पा रहा है। सरकार से यात्रा ने अनुरोध किया कि श्रमिक सम्मान निधि भी दी जाए जिससे कोई श्रमिक भूख से व्यथित न हो। आज समाज में जितनी भी सामग्री दिखती है वह सब श्रमिकों के हांथ से ही तो बनी है। फिर भी हांथ वाला इंसान दूसरे के सामने हांथ फैलाने को विवश है। यह तस्वीर बदलनी चाहिए। विनोबा सेवा आश्रम के सचिव श्री मोहित कुमार ने आश्रम की शिक्षा स्वास्थ्य स्वाबलंबन गौसेवा ग्रामस्वराज्य के कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि आश्रम ने।45 वर्षों में हजारों बहनों को स्त्रीशक्ति का सम्मान दिलाया है। आश्रम की हर बहन कस्तूरबा मां को अपना आदर्श मानती है। श्री प्रेम कुमार जी बिलारी मुरादाबाद ने कहा कि यह यात्रा 25 को दिल्ली में पहुंचेगी।जहां और देश भर से आने वाली श्रमिक यात्राएं आकर अपनी राय से सरकार को अवगत कराएगी। यात्रा में मऊ के श्री अरविंद मूर्ति, श्री प्रेम चौधरी, नदीम भाई,कतर के अरशद भाई,नीरज तिवारी जी ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय मानवता पुरस्कार से सम्मानित रमेश भैया ने मौन आशीर्वाद देते हुए रामहरि कहकर की। सर्व प्रथम यात्रा टोली ने गांधी जी व विनोबा जी के चित्र पर माला डाली। स्वाबलंबन केंद्र में विनोबा जीवन दर्शन का अवलोकन अखिलेश उपाध्याय ने कराया। अहिंसा पुस्तकालय का भ्रमण सीना शर्मा ने कराया वहां मां कस्तूरबा के चित्र पर माल्यार्पण भी किया। सभी का।स्वागत श्री अमर सिंह ने गीत के द्वारा और आभार के पी सिंह ने दिया।अंत में मुदित कुमार प्रबंधक द्वारा आयोजित सहभोज में सभी ने भाग लिया।

