फर्जी महिला पुलिस अधिकारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
जौनपुर,26 फरवरी । पुलिस ने एक महिला को फर्जी पुलिस अधिकारी बनने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र की रहने वाली नूरजहां के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने रामपुर चौकी गांव के पास से आरोपी को पकड़ा। महिला उत्तर प्रदेश पुलिस के उप-निरीक्षक की वर्दी पहनकर राहगीरों पर रौब जमा रही थी।
पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम नूरजहां बताया। उसने बार-बार अपनी गलती की माफी मांगी। पुलिस ने आरोपी के पास से पुलिस की वर्दी, लेदर बेल्ट, कंधे के स्टार, पुलिस बैज, लाइनयार्ड, सीटी, कैप और 550 रुपये नकद बरामद किए।महिला के ऊपर थाना मुंगराबादशाहपुर में धारा 205 बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया है।

