एसपी नीरज कुमार जादौन ने स्टार लगाकर उज्ज्वल भविष्य के लिए दी बधाई
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ।पुलिस अधीक्षक जनपद हरदोई व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी द्वारा पुलिस उपाधीक्षक प्रवीण कुमार यादव के प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत स्टार लगाकर उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। उल्लेखनीय है कि पुलिस उपाधीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने अपनी आदर्श कार्य संस्कृति विकसित की है और त्वरित कार्यवाही के लिए जाने जाते हैं।

