जौनपुर 07 मार्च, 2025 (सू0वि0)- सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, देवाशीष उपाध्याय ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी जौनपुर के आदेश के अनुपालन के क्रम में आगामी होली एवं रमजान पर्व को दृष्टिगत रखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों के भण्डारण/विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जनपद जौनपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा किये जा रहे प्रवर्तन कार्यवाही के क्रम में 07 मार्च 2025 को सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय के नेतृत्व में खाद्य सचल दल में सम्मिलित खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण बिपिन कुमार गिरि, विनोद कुमार यादव, मनोज कुमार वर्मा एवं श्रीमती अपराजिता तिवारी द्वारा जनपद के विभिन्न बाजारों में कार्यवाही करते हुए कुल 16 खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया।
खाद्य सचल दल द्वारा 07 मार्च 2025 को प्रवर्तन कार्यवाही के अन्तर्गत खोयामण्डी रिजवी खां, जौनपुर से खाद्य पदार्थ खोया का 02 नमूना, खेतासराय बाजार से खाद्य पदार्थ चाउमीन का 01 नमूना, खाद्य पदार्थ कुरकुरे (रितु ब्राण्ड) का 01 नमूना, शाहगंज से खाद्य पदार्थ जेली का 01 नमूना, सेवन स्टार टॉफी का 01 नमूना, चीनी वाली मिठाई का 01 नमूना, चाकलेट का 01 नमूना तथा बड़ागांव से लाल मिर्च पाउडर (राजेश ब्राण्ड) का 01 नमूना, धनियाम पाउडर (राजेश ब्राण्ड) का 01 नमूना तथा हल्दी पाउडर (इव्रीडे ब्राण्ड) का 01 नमूना संग्रहीत किया गया। इस प्रकार 07 मार्च 2025 को जनपद के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल-11 नमूना जनहित में जांच हेतु संग्रहीत किये गये।

