जौनपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में शुक्रवार को परेड की ली गई सलामी जौनपुर तथा परेड का निरीक्षण किया गया

जौनपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में शुक्रवार को परेड की ली गई सलामी जौनपुर तथा परेड का निरीक्षण किया गया

जौनपुर, पुलिस अधीक्षक द्वारा आज दिनांक-07.03.2025 को रिजर्व पुलिस लाईन जौनपुर में शुक्रवार परेड की ली गई सलामी तथा परेड का निरीक्षण किया गया। शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़ तथा जनपद में आगामी त्यौहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाये रखने व किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जौनपुर पुलिस द्वारा किया गया बलवा ड्रिल का अभ्यास। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ड्रिल के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों व की जाने वाली कार्यवाही के सम्बन्ध में सभी को आवश्यक निर्देश दिये गये। ड्रिल के दौरान आशु गैस के गोले, रबर बुलेट , फायर सर्विस व अन्य का प्रयोग करने की विधि बताकर रिहल्सल कराया गया। ड्रिल के रिहल्सल से पुलिस बल को आने वाले आगामी त्योहार व अन्य परिस्थितियों से निपटने में मदद मिलेगी। बलवा ड्रिल में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया। बाद परेड अर्दली रुम कर सम्बन्धित को आवश्यक आदेश-निर्देश दिए गए।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *