अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुसहर समुदाय के महिला को किया गया सम्मानित
जौनपुर ब्यूरो
भदोही! ज्ञानपुर में जोरई गांव की शीला देवी को मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान तथा न्याय नेटवर्क के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया जिसमे संस्था के मनोज कुमार पाल ने सभी लोगो को कार्यशाला में आए हुए लोगो का स्वागत करते हुए कहा कि महिला जब एकजुट होकर कार्य करेगी तो ऐसा कोई कार्य नहीं है जो महिला नहीं कर सकती है श्रम विभाग से वीरेंद्र यादव और AHTU प्रभारी हरिदत्त पाण्डे द्वारा महिलाओं को जागरूक किया गया जिसमे महिलाओं को प्रभारी द्वारा बताया गया कि हमारे देश में महिलाये बहुत ही आगे तक पहुंच गई है कितने महिला हमारे विभाग में ही है जो पढ़ लिखकर अधिकारी बनी हुई है इस लिए आप लोग भी अपनी अपनी बच्चियों को पढ़ाई का कार्य कराए जिससे कि महिला का जो हक और अधिकार है उसे मिलना चाहिए इसके लिए हर महिलाओं को समान अधिकार मिलना चाहिए इस बैठक में मुसहर समाज की शीला देवी ने कहा कि हम सभी लोगों को एक रखकर किसी कार्य को करना चाहिए जिससे कि हम लोग अपने अधिकार और हक के लिए लड़ सके इसमें बृजेश कुमार, सन्तोषा देवी, सोनी, गुलाबी, शकुंतला, अमरावती,सावित्री आदि लोग मौजूद रहे।

