श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन गोंडा में 15 से होगा
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। गोंडा में भाजपा नेता अरुण शुक्ल के सिविल लाइन निकट अफीम कोठी स्थित आवास पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 15 मार्च से शुरु हो रहा है।
कथा आयोजक श्री शुक्ल ने बताया कि कथा व्यास आचार्य कौशल किशोर मिश्र द्वारा 21 मार्च तक श्रद्धालुओं में योगेश्वर श्रीकृष्ण के पावन चरित्र पर सायं 06 से रात्रि 09 बजे तक प्रवचन एवं 22 मार्च को पूर्णाहुति, ब्रह्मभोज एवं भंडारे का आयोजन किया गया है। उन्होंने नगर के सभी कथा प्रेमियों से ज्ञान यज्ञ में शामिल होने का अनुरोध किया है।

