श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई

15 मार्च – श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏

तुम्ह परिपूरन काम,
जान सिरोमनि भावप्रिय ।
जन गुन गाहक राम
दोष दलन करूनायतन ।।
( बालकांड, सो. 336)
राम राम 🙏🙏
श्री राम जी श्री सीता जी को विदा कराने राजमहल आए हैं, सासु माताएँ सीताजी को राम को सौंपकर विनती करती हैं । वे कहती हैं कि हे राम ! तुम पूर्णकाम हो , सुजानशिरोमणि हो , भाव प्रिय हो , भक्तों के गुणों को ग्रहण करने वाले, दोषों का नाश करने वाले और दया के धाम हो ।
श्री राम जी को भाव प्रिय है, राम प्रिय बनने के लिये हमें अपना भाव ठीक करना होगा तब वे हमारे दोष भी दूर कर देंगे व हम पर अपनी दयालुता भी दिखाएँगे । अतः कृपया अपना भाव ठीक करें, जीवन में सब कुछ ठीक हो जाएगा । अस्तु भजन करिए ! श्री राम जय राम जय जय राम , श्री राम जय राम जय जय राम । सीताराम जय सीताराम, जय सियाराम जय जय सियाराम ।
🚩🚩🚩
संकलन तरूण जी लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *