वरिष्ठ मूर्तिकार राम सुतार को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार मिलेगा
मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की विधानसभा में घोषणा
बिपिन गुप्ता/महाराष्ट्र
मुंबई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को विधानसभा में घोषणा की कि वरिष्ठ मूर्तिकार राम सुतार को 2024 का महाराष्ट्र का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार दिया जायेगा। इस पुरस्कार चयन के संबंध में 12 मार्च 2025 को चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 2024 के पुरस्कार के लिए राम सुतार के नाम को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री फडणवीस ने यह भी कहा कि पुरस्कार में 25 लाख रुपये, एक प्रमाण पत्र, एक पदक और एक शॉल शामिल है। इस चयन समिति के अध्यक्ष मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस थे ।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, राम सुतार एक वरिष्ठ मूर्तिकार हैं। वह अब 100 वर्ष के हो चुके हैं और अभी भी मूर्तियां बनाने का काम कर रहे हैं। दादर में इंदु मिल की जमीन पर बन रहे डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर के भव्य स्मारक की डॉ बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा राम सुतार ने तैयार किया है।

