आजमगढ़ थाना बिलरियागंज के अंतर्गत अंण्डाखोर ग्राम में ज़मीन के विवाद में भाई की हत्या

आजमगढ़ थाना बिलरियागंज के अंतर्गत अंण्डाखोर ग्राम में ज़मीन के विवाद में भाई की हत्या
आजमगढ़, स्थानीय थाना बिलरियागंज के अंण्डाखोर निवासी गोरेलाल यादव पुत्र स्वर्गीय पिल्लू यादव लगभग 40 वर्षीय ने आज सुबह अपने छोटे भाई अभिराम यादव पुत्र पिल्लू से जमीन का विवाद चल रहा था। जिसमें कि आज सुबह लगभग 10 बजे के करीब जमीन को लेकर हाथा पाई हो गई। जिसमें गोरेलाल यादव गिर गये और सिर में चोट लग जाने के कारण अचेतन हो गया। इसी दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने मौके पर पहुंच गये ।थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने अपने हमराही के साथ अण्डा खोर टिकरिया में छापा मारकर अभियुक्त अभिराम यादव व पत्नी सरस्वती देवी को तुरन्त गिरफ्तार कर लिया और थाने पर लाकर पूछताछ किया । वहीं मृतक गोरेलाल के पुत्र सोनू यादव ने थाना बिलरियागंज में तहरीर देकर अपने सगे चाचा और चाची के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *