थाना गौराबादशाहपुर पुलिस द्वारा शांति भंग के दृष्टिगत 09 अभियुक्तगण को अन्तर्गत धारा 170/135/126 बीएनएसएस मे किया गया गिरफ्तार

*थाना गौराबादशाहपुर पुलिस द्वारा शांति भंग के दृष्टिगत 09 अभियुक्तगण को अन्तर्गत धारा 170/135/126 बीएनएसएस मे किया गया गिरफ्तार।*

जौनपुर, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री आयुष श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी केराकत श्री अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष श्री फूलचन्द पाण्डेय के निर्देश के क्रम मे दिनांक-21.03.2025 को उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार सिंह मय हमराह के क्षेत्र मे रवाना थे कि शनि यादव पुत्र कन्हई यादव ग्राम सोनारी थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर मैरादखान पुलिया पर आने जाने वाले राहगीरो से अनाप सनाप बाते कर रहा था । उ0नि0 द्वारा पूछताछ किया गया तो दौराने पूछताछ एक दुसरे पर आमदा फौजदारी होकर उत्तेजनापूर्ण बाते बोलने लगा दिनांक 21.03.2025 को हिरासत पुलिस में अन्तर्गत धारा 170 BNSS लिया गया । तथा दिनांक 22.03.2025 को उ0नि0 श्री रामनरायण गिरी थाना हाजा से प्रस्थान कर देख भाल क्षेत्र जाँच प्रा0 पत्र पेण्डिग विवेचना चेकिंग सन्दिग्ध व्यक्ति/वाहन में मामूर था कि सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गजना में नशे का सेवन कर उठापटक लडभिड रहे है उक्त सूचना पर कोबरा के कर्म0 गण को साथ लकर मौके पर पहुँचा तो वहा पर काफी भीड इक्टठा थे लोग समझा बुझा रहे थे प्रथम पक्ष के 1. बब्लू पुत्र गोलई 2. रुदल पुत्र गोलई राम द्वितीय पक्ष के 3.रामअजोर पुत्र स्व0 रामबरन निवासी ग्राम गजना थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर 4. रामविचार पुत्र वंशी यादव 5. प्रदीप यादव पुत्र बाकेलाल नि0 गण ग्राम गजना थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर 6. जितेन्द्र यादव पुत्र शिवमूरत यादव नि0 कुछमुछ थाना गौराबादसाहपुर जौनपुर आपस मे आमदा फौजदारी होकर उत्तेजनापूर्ण बाते बोलने लगे दोनो पक्षो को काफी समझाया गया लेकिन उसका असर दोनो पक्षो पर नही पडा शांति व्यवस्था के दृष्टिगत उभय पक्ष को हिरासत पुलिस में अन्तर्गत धारा 170 BNSS लिया गया । तथा उ0नि0 श्री अरविन्द यादव थाना हाजा पर जनसुनवाई कर रहे थे कि प्रथम पक्ष के 1. हरिनाथ यादव पुत्र स्व0 सीताराम यादव 2. अलपनाथ यादव पुत्र स्व0 रामपलट यादव उम्र करीब 43 वर्ष निवासीगण प्रेमापुर थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर आपस मे अमादा फौजदारी होने लगे शांति व्यवस्था के दृष्टिगत उभ. पक्ष को अन्तर्गत धारा 170 BNSS मे पुलिस हिरासत मे लिया गया । उभय पक्ष उपरोक्त का चालान अन्तर्गत धारा 170/135/126 बीएनएसएस मे तैयार कर श्रीमान माननीय उपजिलाधिकारी महोदय सदर जौनपुर प्रेषित किया जा रहा है ।

*गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम पता -*
1.शनि यादव पुत्र कन्हई यादव ग्राम सोनारी थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
2. बब्लू पुत्र गोलई ग्राम सोनारी थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
3. रुदल पुत्र गोलई राम निवासी ग्राम गजना थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
4.रामअजोर पुत्र स्व0 रामबरन निवासी ग्राम गजना थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
5. रामविचार पुत्र वंशी यादव निवासी ग्राम गजना थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
6. प्रदीप यादव पुत्र बाकेलाल नि0 गण ग्राम गजना थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर
7. जितेन्द्र यादव पुत्र शिवमूरत यादव नि0 कुछमुछ थाना गौराबादसाहपुर जौनपुर
8. हरिनाथ यादव पुत्र स्व0 सीताराम यादव निवासी प्रेमापुर थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
9. अलपनाथ यादव पुत्र स्व0 रामपलट यादव निवासी प्रेमापुर थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1.उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर मय हमराह ।
2.उ0नि0 प्रदीप कुमार सिंह थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर मय हमराह ।
3.उ0नि0 रामनरायण गिरी थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर मय हमराह ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *