शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी करेंगे जिले का दौरा
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या।गोरखपुर- फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी आज दिनांक 26 3 2025 को जिले के मूल्यांकन केदो का दौरा कर शिक्षकों की समस्याओं को सुनेंगे। जिला व मंडल स्तर की समस्याओं को जिले स्तर पर अधिकारियों से मिलकर उनका निराकरण भी करायेंगे। उक्त जानकारी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी संजीव चतुर्वेदी ने दी। श्री चतुर्वेदी ने बताया कि शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी जिले के जी जी आई,सी, जी आई सी,मनोहर लाल इंटर कॉलेज तथा आदर्श इंटर कॉलेज जाकर शिक्षकों से मिलकर उनकी समस्याओं को जानेंगे तथा उनके निराकरण के लिए जो भी उचित होगा उसका निराकरण भी करायेगे। दौरें के दौरान जिले के शिक्षक उनका स्वागत भी करेंगे इसके लिए मूल्यांकन केदो पर स्वागत के प्रभारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं।

