मोदी को कब रिटायर होना चाहिए, यह जनता तय करती है, संजय राउत नहीं

मोदी को कब रिटायर होना चाहिए, यह जनता तय करती है, संजय राउत नहीं
बिपिन गुप्ता/महाराष्ट्र
मुंबई, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले का संजय राउत को कड़ा जवाब देते हुए कहा है कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद से कब रिटायर होना है यह जनता तय करती है संजय राउत नहीं। उन्होंने कहा है कि संजय राउत का मानसिक संतुलन बिगड़ गया और उनमें भाजपा के प्रति नफरत भर गई है। भाजपा में
75 वर्ष की आयु के बाद सेवानिवृत्ति का कोई नियम और इतिहास नहीं है। मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा। बावनकुले ने कहा है कि उबाठा नेता संजय राउत का बयान महज एक राजनीतिक स्टंट है। ऐसा कोई नियम या निर्णय नहीं हुआ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 75 वर्ष की आयु के बाद राजनीति छोड़ देनी चाहिए। भाजपा की किसी आधिकारिक नीति में ऐसा नहीं कहा गया है।
भारतीय संविधान में भी ऐसा कोई नियम नहीं है। भाजपा नेता अटल बिहारी वाजपेयी 79 वर्ष की आयु तक प्रधानमंत्री रहे। जबकि मोरारजी देसाई (83 वर्ष) और डॉ. मनमोहन सिंह 81 वर्ष की आयु तक प्रधानमंत्री रहे। लेकिन मानसिक संतुलन खो चुके और भाजपा के प्रति नफरत से भरे राउत को यह याद नहीं रहेगा।
भारतीय लोकतंत्र में, एक प्रधानमंत्री का सेवानिवृत्त होना संजय राउत की तरह सुबह के भोंगे पर निर्भर नहीं करता है, बल्कि चुनावी जनादेश और जनता के आशीर्वाद पर निर्भर करता है। इस देश की जनता नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल तय करती है, संजय राउत या विपक्ष को यह अधिकार नहीं है।
प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने का संकल्प लिया है। यह संकल्प उनके ही नेतृत्व में पूरा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *