विकास की रीढ़ हैं प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य – वेद प्रकाश

अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ) जिले के सदर विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता ने निर्वाचित ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अंगवस्त्र वा बुके भेट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहाकि ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य विकास की रीढ़ है। गांवों के विकास में इन दोनों प्रतिनिधियों की अहम भूमिका होती है। ऐसे में इनका बहुत ही महत्व है। विधायक की ओर से निर्वाचित जन प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह  पूरा विकासखंड के ग्राम सभा रामपुर हलवारा में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि वेद प्रकाश गुप्ता ने सभी ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यो से अपील करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने सर्वप्रथम गांव के जागरूक मतदाताओं द्वारा ग्राम प्रधान चुने जाने पर शुभकामनाएं व बधाई दी है।बिना भेद भाव के अपनी ग्राम पंचायतों का चहुमुंखी विकास करें,यदि हमारी ग्राम पंचायतें सशक्त होंगीं तो प्रदेश भी सशक्त होगा जिसमें ब्लाक के सभी प्रधान व बीडीसी सदस्य मौजूद रहे। विधायक ने सभी को अंग वस्त्र व ब्लाक प्रमुख  प्रतिनिधि शिवेंद्र सिंह ने माला पहनाकर स्वागत किया। जनप्रतिनिधियों के सम्मान में भोज का भी आयोजन हुआ। इस मौके परअभिषेक मिश्रा महानगर अध्यक्ष अयोध्या, आलोक सिंह रोहित जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, शिवेंद्र सिंह ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पूरा,नंद कुमार सिंह मंडल अध्यक्ष पूरा, बालकृष्ण वैश्य मंडल अध्यक्ष अयोध्या, बांके मणि त्रिपाठी , शारदा यादव, वासुदेव मौर्या , प्रदीप सिंह ,अरविंद सिंह, हरभजन गौड, देवता पटेल जिला पंचायत सदस्य पूरा तृतीय अमल गुप्ता भाजपा नेता सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *