तिवारीपुर पुलिस ने चोरी के माल के साथ तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

 

तिवारीपुर थाना प्रभारी नासिर हुसैन ने पद ग्रहण करने के 24 घंटे के अंदर ही अपराधियों पर नकेल कसना किया शुरू

गोरखपुर।तिवारीपुर पुलिस ने आज सूरजकुंड कॉलोनी ए ब्लॉक के पास से तीन अभियुक्तों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया। यह चोरी का माल बेचने की फिराक में थे तभी पुलिस द्वारा धर दबोचे गए।

मिली जानकारी के मुताबिक विगत दिनों तिवारीपुर थाने पर चोरी का एक मुकदमा कायम हुआ था।इस मुकदमे के खुलासे के लिए तिवारीपुर थाना प्रभारी नासिर हुसैन ने टीम गठित किया। आज मुखबिर की सूचना पर सुबह 11:30 बजे सूरजकुंड कॉलोनी ए ब्लॉक से तीन अभियुक्त कमरुद्दीन,शाकिर अहमद व रहमतुल्लाह को पुलिस ने चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने कहा कि वह माल बेचने की फिराक में जा रहे थे तभी पकड़ लिए गए।इनके पास से पुलिस को चोरी का 10 बंडल आरआर कंपनी का तार व 25 आदत स्टील की टोटी बरामद हुई है।

इस पूरे मामले का खुलासा करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक तिवारीपुर नासिर हुसैन,सब इंस्पेक्टर नागेंद्र मणि, सूर्य विहार चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर विकास कुमार सिंह , हेड कांस्टेबल अवधेश राम ,कांस्टेबल अमलेश यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *