अयोध्या में 300 बेड के नए सरकारी अस्पताल के निर्माण का रास्ता साफ :सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता का प्रयास लाया रंग
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या। *शहर के रीडगंज स्थित सीतापुर नेत्र चिकित्सालय मे 300 बेड के नए सरकारी अस्पताल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।* इसके लिए सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता का प्रयास रंग लाया।बताते चले कि शहर के रीडगंज स्थित सीतापुर आई हास्पिटल की 12 हजार 798 वर्गमीटर जमीन पर नया 300 बेड का हास्पिटल बनेगा। भूमि को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को हस्तांतरित करने का प्रस्ताव कैबिनेट में पास। अयोध्या विधायक, जिलाधिकारी, सिटी मजिस्टेट की बैठक में अयोध्या विधायक ने सीतापुर आई हास्पिटल की भूमि पर अस्पताल बनाने का दिया था जो कि प्रस्ताव हो गया है।नए चिकित्सालय के बन जाने से अयोध्या की स्वास्थ्य सेवाएं और भी बेहतर होंगी।

