जौनपुर में अधिवक्तागणों के द्वारा न्यायालय की गरिमा को भंग करने का किया गया प्रयास: जिलाधिकारी द्वारा घटना पर किया गया खेद प्रकट

09 अप्रैल, 2025 (सू0वि0)- जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के द्वारा पूर्व निर्धारत समय के दौरान कोर्ट में उपस्थित होकर सुनवाई की जा रही थी, इस दौरान अधिवक्तागण के द्वारा वार्ता हेतु समय की मांग की गयी, जिस पर उन्हे अवगत कराया गया कि गम्भीर विषयों पर सुनवाई की जा रही है। न्यायालय के सुनवाई के उपरान्त ही समय दिया जा सकता है। इसके उपरान्त अधिवक्तागणों के द्वारा न्यायालय की गरिमा को भंग करने का प्रयास किया गया और सुनवाई कर रहे वरिष्ठ अधिवक्तागण से भी अभद्रता की गयी जिससे असहज स्थिति उत्पन्न हुयी और न्यायालय का अपमान हुआ है।
जिसपर जिलाधिकारी द्वारा खेद प्रकट करते हुए कहा गया कि उनका हमेशा प्रयास रहता है कि बार और बेंन्च का सम्मान हो और उनके परस्पर समन्वय से न्यायालय का कार्य सुचारू रूप से संचालित हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *