उरुवा में अवैध तरीके से बिक रहा देशी शराब: पुलिस बनीं मौन
गोरखपुर ब्यूरो चीफ आशुतोष चौधरी
उरुवा के माल्हनपार रोड पर स्थित हैं दो देशी शराब की दुकानें-
सुबह 4 से 10 बजे तक कई दर्जन की पेटियाँ अवैध तरीके से बेची जा रहीं-
गोरखपुर।
नव सृजित नगर पंचायत उरुवा बाजार के माल्हनपार रोड पर दो सरकारी देशी शराब की दुकानों पर अवैध तरीके से ब्लैक में बेची जा रही हैं। सुबह चार बजे से ही ये दुकानें खुल जाती हैं साथ ही चिखना बेचने वाले भी अपनी दुकानें सजा लेते हैं।
उसके बाद शुरू होता है पियक्कड़ों का मजमा और उनका ड्रामा।कई बार तो ये पियक्कड़ आपस मे जम कर मार-पीट भी कर लेते हैं।लेकिन यहाँ से कुछ ही दूरी पर स्थित थाने पर इसकी गूंज सुनाई नहीं देती।
अगल-बगल के सम्भ्रांत लोगों ने बात चीत में बताया कि स्कूल टाइम में सबसे ज्यादे दिक्कत इस रास्ते गुजरने वाली छत्राओं को होता है ।पियक्कड़ नशे की हालत में छत्राओ को तो छेड़ते ही हैं फब्तियां भी कसने से बाज नहीं आते।
सबसे खास और मजेदार बात यह है कि यह सब उरुवा पुलिस के नाक के नीचे हो रहा है।
हमारे द्वारा की पड़ताल के एक वीडियो में एक व्यक्ति डंडा लेकर रोड पर आते जाते राहगीरों को अपशब्द कहते तथा एक पीकर लुढ़का मिला।
इस संबंध में हमारी बात उरुवा थाना प्रभारी श्यादेव चौधरी से हुई तो उन्होंने अवैध रुप से बिक रही शराब की जानकारी से इनकार करते हुए कार्यवाही की बात कही है।

