मनुष्य अपने कर्मो के अनुसार फल पाता है : महाराज हर्ष वर्धन
ब्यूरो चीफ आलोक कुमार श्रीवास्तव
सुलतानपुर . बल्दीराय तहसील क्षेत्र के मौजा हेमनापुर के पूरे परौती लाल . में हो रही है श्रीमद भागवत कथा के सातबै अंतिम दिन में कथा वाचक हर्ष वर्धन में प्रसंग के माध्यम से बताया कि हर जीव अपने कर्मों के अनुसार फल भोगता है । कथा के अनुसार एक पुजारी जो सुबह से शाम श्री भगवत कथा में लगे रहते थे । जब उनका विवाह हुआ पत्नी घर आयी । कुछ दिनों के बाद पत्नी ने कहा आप दिन भर भगवत कथा में कुछ काम नहीं करते । बाद में पत्नी उसे डंडे मार कर उसे घर से निकाल दिया । पुजारी घर से निकल गये। और भगवत भजन करते है। एक दिन भगवान ब्राम्हण का रूप रख कर आये । और पुजारी की पत्नी से बोले यह गठरी रख लो । तुम्हारा पति बाल्या वस्था से हमारे काम कर रहे थे । और कुछ नहीं लिये थे । आज मैं देने आया हूं । और वो देकर चले गये ।

