राहुल पांडे ने राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ ली

राहुल पांडे ने राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ ली
बिपिन गुप्ता/मुंबई
रवींद्र ठाकरे, प्रकाश इंदलकर, गजानन निमदेव ने राज्य सूचना आयुक्त के रूप में ली शपथ
विशेष संवाददाता
मुंबई, राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने वरिष्ठ पत्रकार राहुल पांडे को राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में शपथ दिलाई। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की उपस्थिति में मुंबई के राजभवन में आयोजित एक छोटे से शपथ ग्रहण समारोह में रवींद्र ठाकरे, प्रकाश इंदलकर और गजानन निमदेव को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलाई। प्रारंभ में राज्यपाल के सचिव डॉ. प्रशांत नारनवरे ने मुख्य सूचना आयुक्त राहुल पांडे एवं अन्य सूचना आयुक्तों की नियुक्ति की अधिसूचना पढ़कर सुनाई।
शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रगान और राज्य गान के साथ शुरू हुआ तथा राष्ट्रगान के साथ ही संपन्न हुआ।
शपथ ग्रहण समारोह में विधान परिषद सदस्य परिणय फुके, मुख्य सचिव सुजाता सौनिक, प्रमुख सचिव एवं सूचना एवं जनसंपर्क महानिदेशक बृजेश सिंह, पत्रकार और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *