तेरापंथ संघ के दशम अधिशास्ता आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी का 16 वां महाप्रयाण दिवस मनाया गया

तेरापंथ संघ के दशम अधिशास्ता आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी का 16 वां महाप्रयाण दिवस
आचार्य श्री महाप्रज्ञ के 16 वें महाप्रयाण दिवस पर मेरी सभक्ति श्रद्धासिक्त भावांजलि ।
समता , करुणा , ममता की अदभुत कृति थे ।
प्रवचन शैली ज्ञान से परिपूर्ण सबको आकर्षित करती थी ।
दशम अधिशास्ता आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी सबके मनभावन थे ।
तप पावन तीर्थं तप से कल्मष धूल जाते हैं ।
तप सुर नर तिर्यंच आदि सबको पार लगाता हैं ।
तप से अनुराग बढ़ता तप ही तारणहार हैं ।
तप की पतवार करती भव सागर से पार हैं ।
तप शिवपुर का द्वार हैं तप से होती जय जयकार हैं ।
जन्म पूर्ण समाधिमय था ।
मरण पूर्ण समाधिमय था ।
आधि – व्याधि उपाधि में भी ।
सन्तुलन समरस निहारा ।
जीवन में समता की सौरभ से बही धारा थी ।
ह्रदय में करुणा छलाछल थी ।
वीर – वाणी का अमित बल था ।
तम घटाओं को कुचलकर
ज्योतिमय सूरज उतरा ।
सत्य समता की अविरल बही धारा थी ।
सत्य समता के तटों से ,
बही उन्मुक्त धारा थी ।
उस सनातन युग – पुरुष को ,
महात्मा महाप्रज्ञ को ,
आज के दिवस पर
कोटि – कोटि शत वंदन हमारा है ।
प्रदीप छाजेड़
( बोरावड़ )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *