नोएडा के सेक्टर 63 में कपड़ा प्रेस करने वाली कंपनी मे भीषण हादसा, स्टीम बॉयलर फटने से 19 मजदूर हुए घायल:-

ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा: नोएडा के सेक्टर 63 में स्टीम बॉयलर फटने से फैक्ट्री के19 कर्मचारी घायल हो गए, यह घटना कल सी ब्लॉक के 122 बिंडसर नामक कंपनी में घटित हुई| प्राप्त जानकारी के अनुसार फैक्ट्री के प्रशासको कहना है कि जिस समय यह हादसा हुई उस समय ग्राउंड फ्लोर पर लगभग 250 लोग कटिंग,स्टीमिंग और फिनिशिंग का काम कर रहे थे, अचानक जोर के धमाके के साथ दो बॉयलर फट गए धमाका इतना तेज था की बिल्डिंग के शीशे तक चटक गए इसके बाद कर्मचारियों में भगदड़ मच गई, हादसे में लगभग 19 की संख्या में कर्मचारी घायल हो गए मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन ने घायल कर्मचारीयों को निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया | घायल कर्मचारियों में कुछ को हल्की और कुछ को थोड़ी ज्यादा चोटें आई हैं फिर भी बहुत बड़ा हादसा होते-होते टल गया, पुलिस घटना के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *