अविवाहित युवक का सुबह फंदे पर लटका मिला शव, परिजनों में कोहराम
सतीश चतुर्वेदी
,मेंहनगर (आजमगढ़) : थाना क्षेत्र के सपनहर रुद्रपुर में सोमवार की रात्रि नित्य की भांति खाना खाकर अपने कमरे में सोने गए युवक का शव फंदे से लटका मिला, परिजनों में कोहराम, घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए मर्चरी हाउस भेजा।
बताते चलें 28 वर्षीय युवक धर्मेन्द्र प्रजापति पुत्र लालू सोमवार की रात्रि मृतक स्वजन के साथ खाना खाकर घर एक हिस्से मे बने बांस पर लगे करकट वाले कमरे में सोने चला गया। सुबह जल्दी उठने वाले धर्मेन्द्र को जब मंगलवार सुबह उठने में देरी हुई तो पिता लालू ने दरवाजा खटखटाया , जब अंदर से कोई आ आज नहीं आई तो किसी अनहोनी की डर से पिता ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ कर देखा तो अंदर करकट में लगे बांस के सहारे फंदे पर धर्मेन्द्र का शव लटका मिला।मंजर देख कर पिता सहित भाई बहनों में कोहराम मच गया।
मृतक मजदूरी कर परिवार के साथ जीवन यापन करता था।
पांच भाई और एक बहन में तीसरे नंबर पर था।इस अप्रत्याशित घटनाक्रम से परिवार में सदमे में हैं।
थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि घटना के क्रम में जांच की जा रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा। वहीं इस घटना से गांव में तरह तरह की चर्चा है।

