क्षेत्राधिकारी नगर जौनपुर, देवेश सिंह द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले उ0नि0 रवि प्रताप नरायण मिश्र को शॉल व उपहार भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ दी गई विदाई

*क्षेत्राधिकारी नगर जौनपुर, देवेश सिंह द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले उ0नि0 रवि प्रताप नरायण मिश्र को शॉल व उपहार भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।*

आज दिनांक 30.04.2025 को जनपद जौनपुर से अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर उ0नि0 रवि प्रताप नरायण मिश्र सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस लाइन सम्मेलन कक्ष में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मी हेतु विदाई समारोह आयोजित किया गया। क्षेत्राधिकारी नगर जौनपुर, श्री देवेश सिंह द्वारा विदाई समारोह में सम्मिलित होकर उपहार, स्मृति चिन्ह देकर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना कर शुभकामनाओं सहित विदाई दी गई। इस अवसर पर श्री अनुपम सिंह, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *