सूरजकुंड दर्शन नगर में श्रद्धालुओं की जेब पर डाका
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या में सूरजकुंड दर्शन नगर स्थित पार्क में श्रद्धालुओं से अधिक शुल्क वसूले जाने को लेकर तीखा आक्रोश फैल गया है। जहां पार्क में घूमने के लिए ₹20 का टिकट निर्धारित किया गया है, वहीं अब लेजर शो के नाम पर ₹40 की वसूली की जा रही है। स्थानीय श्रद्धालुओं और पर्यटकों का कहना है कि यह जबरन वसूली है और यह कवच ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी तथा विकास प्राधिकरण की मिलीभगत से हो रहा है।
श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया कि पहले सस्ते दरों पर दर्शन और पार्क भ्रमण का आनंद मिलता था, लेकिन अब इस प्रकार की मनमानी वसूली श्रद्धा और पर्यटन दोनों पर चोट है। लोगों ने प्रशासन से इस अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाने और जिम्मेदार अधिकारियों व कंपनी पर कार्रवाई की मांग की है।
@ayodhyavikaspradhekaran
@dmayodhya

