भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया गया
ब्यूरो चीफ सत्य प्रकाश उपाध्याय
गाजियाबाद: गाजियाबाद के विजयनगर में आज भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया, पंडित पीतांबर शर्मा की अध्यक्षता में यह समारोह आयोजित किया गया| गाजियाबाद के स्थानीय विधायक संजीव शर्मा भी जन्मोत्सव समारोह में शामिल हुए और भगवान परशुराम जी की प्रतिमा पर माल्याअर्पण किया | अपने संबोधन में संजीव शर्मा जी ने कहा कि भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम अधर्म पर धर्म की विजय का एक उदाहरण थे जिन्होंने कई बार इस धरती को अधर्मी और आतता इओ के पाप से मुक्त कराया, सब कुछ जीतने के बाद भी वह कहीं के राजा नहीं बने बल्कि सब कुछ दान कर दिया करते थे, इसलिए भगवान परशुराम एक अच्छे दानवीर,एक अच्छे धर्म रक्षक और एक अच्छे तपस्वी के रूप में जाने जाते हैं| विधायक जी ने और आगे बताते हुए कहा कि भगवान परशुराम की प्रतिमा को हर एक मंदिर में स्थापित करना चाहिए और उनकी पूजा अर्चना भी विधि पूर्वक करनी चाहिए, उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम की प्रतिमा को अनावश्यक जगहों पर जैसे नुक्कड़, चौराहों आदि स्थानों पर नहीं लगाना चाहिए|

