स्वाबलंबन का आशय है नौकरी मांगने वाले बनने के बजाय देने वाले बनें। सुजाता बहन

स्वाबलंबन का आशय है नौकरी मांगने वाले बनने के बजाय देने वाले बनें। सुजाता बहन

हेल्प कार्यक्रम के अंतर्गत स्वावलम्बन कार्यक्रम के षष्ठम चरण का पंचशक्ति द्वारा फीता खोलकर हुआ शुभारम्भ

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

शाहजहांपुर। रोजा पावर सप्लाई कम्पनी लिमिटेड एवं विनोबा सेवा आश्रम के संयुक्त प्रयास से आरम्भ किये गये स्वावलम्बन कार्यक्रम के प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चौथे एवं पांचवे बैच के 181 प्रशिक्षणार्थियों की आशातीत सफलता के बाद आज षष्ठम बैच का शुभारम्भ गांव दिलावरपुर देवकली में स्थित स्वावलंबन केन्द्र में किया गया। पूर्व की भांति इस बार भी परियोजना प्रभावित गांव से 30 लाभार्थियों का चयन राजमिस्त्री एंव प्लम्बर प्रशिक्षण के लिए किया गया ताकि वे प्रशिक्षण के पश्चात स्वरोजगार को अपनाकर आय अर्जित कर सकें। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षण के पश्चात आवश्यकतानुसार बैंक से ऋण दिलाने में भी सहयोग किया जाता है। विदित हो कि अधिकांश लाभार्थी आज अपने उद्यम स्थापित कर जीविकोपार्जन कर रहे हैं।
कार्यक्रम का उदघाटन जिला उद्योग केंद्र की सहायक प्रबंधक सुजाता बहन ने करते हुए कहा कि स्वावलंबी होना सुखद जीवन के लिए बहुत आवश्यक है जो व्यक्ति स्वावलम्बन से जुड़ेगा कभी दुखी नही रहेगा। अपने विभाग की प्रशिक्षण प्राप्त कर उद्योग स्थापित कर लोगों को स्वावलम्बी बनाने की सरकार की अनेक सुंदर योजनाओं के बारे में बहुत अच्छे प्रकार से समझाया और कहा हमारे विभाग की ओर से हर सम्भव युवा मित्रों की मदद की जायेगी।
अग्रणी जिला बैंक प्रबन्धक बैंक ऑफ बड़ौदा के आर.आर. तिवारी ने कहा कि स्वावलंबन का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर और कुशल बनाना है, और हमें विश्वास है कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम इस उद्देश्य को प्राप्त करने में मदद करेगा। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि प्रशिक्षु इस प्रशिक्षण से अधिकतम लाभ उठाएंगे।

विनोबा सेवा आश्रम के संस्थापक रमेश भइया ने कहा कि स्वावलम्बन केन्द्र के उददेश्य को मूर्त रूप देने के लिए गांधी विनोबा के आदर्श एवं सिद्वान्तों को अपनाकर गांव-गांव में कुशल उद्यमी बनाकर उन्हे स्वरोजगार से जोड़ना है। इसके लिए युवा साथियों को भी परिश्रम करने के साथ साथ इच्छा शक्ति दिखाने की जरूरत है।

रोजा पावर के सीएसआर प्रमुख कुमार अवनीश ने कहा आज मैं राजमिस्त्री और प्लंबर प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित होकर बहुत प्रसन्न हूं। यह कार्यक्रम न केवल युवाओं को कौशल प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि उनके लिए आय के नए स्रोत भी उपलब्ध कराने में मददगार होगा ।

विनोबा सेवा आश्रम के सचिव मोहित कुमार ने स्वावलंबन केन्द्र की पूर्व प्रगति पर चर्चा की तथा नये सत्र का विषय प्रवेश कराया और सभी ट्रेडों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन विनोबा सेवा आश्रम के पर्यवेक्षक जेडी अग्निहोत्री ने किया। सभी को धन्यवाद प्रशिक्षण समन्वयक अखलाक खान ने दिया।

इस अवसर पर रोज़ा पावर से सी एस आर विंग के राजीव कुमार सिंह, हेल्प कार्यक्रम के प्रबन्धक अंकित मिश्रा, समन्वयक श्री अरूण सिंह, अशोक सिंह, बहन मृदुललता गुप्ता, विजय बहादुर सिंह, कार्यालय लेखाकार प्रियांशू सक्सेना पैथोलॉजी मोबाइल वैन के फिजिशियन संतोष भाई, पप्पू भाई, बाबूराम, विकास, आदेश कुमार सहित क्षेत्रीय लाभार्थी उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान दिलावरपुर ने सभी का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *