गोमती नगर में अस्थाई एवं स्थाई अतिक्रमण हटाने का अभियान प्रारंभ

गोमती नगर में अस्थाई एवं स्थाई अतिक्रमण हटाने का अभियान प्रारंभ

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। समस्त खंड प्रभारी, वार्ड प्रभारी, महिला प्रभारी,समस्त खंड समिति अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष
आप अवगत है कि जिलाधिकारी द्वारा आहूत बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार गोमती नगर में अस्थाई एवं स्थाई अतिक्रमण को हटाने का अभियान प्रारंभ हो चुका है। इसी क्रम में मिठाई वाला चौराहा से दयाल पैराडाइज चौराहा, मनोज पांडे चौराहे से पत्रकारपुरम चौराहे तक,केंद्रीय विद्यालय से मेयो मेडिकल सेंटर तक अतिक्रमण आज हटाया गया। यह अतिक्रमण अभियान अनवरत चालू रहेगा।जनहित में किए गए इस कार्य हेतु नगर निगम के अधिकारियों को महासमिति की ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार।

डॉक्टर बी एन सिंह
अध्यक्ष,

डॉ राघवेंद्र शुक्ला
महासचिव ने उक्त जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *