वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान मोबाइल चोरी को लेकर विवाद हुआ। लाठी से सिर पर वार होने से युवक की मौत

 30 वर्षीय रणजीत विश्वकर्मा की लाठी से सिर पर वार से मौत हो गई… पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल 

 

देश की उपासना 

धनन्जय विश्वकर्मा।

जौनपुर । तेजी बाजार थाना क्षेत्र के पिपरी गांव में शुक्रवार की रात एक वैवाहिक कार्यक्रम में मोबाइल चोरी होने के बाद विवाद हो गया। एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप में विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट होने लगी। इससे गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। युवक हैदरपुर गांव से अपनी मौसी के घर शादी के कार्यक्रम में शामिल होने आया था। तेजी बाजार थाना क्षेत्र के हैदरपुर गांव का ही निवासी 30 वर्षीय रणजीत विश्वकर्मा अपने मौसी की लड़की की शादी में अपने मित्रों के साथ आया था।

शुक्रवार की रात में जब बराती डांस कर रहे थे। तभी एक बराती की मोबाइल चोरी हो गई। यह बात घरातियों को पता चली तो एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप करने लगे। इसी बात को लेकर घरातियों में ही आपस में मारपीट हो गई। इसी बीच किसी ने लाठी से रणजीत के सिर पर वार कर दिया जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़े। घायल रणजीत को परिवार के लोग जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थोड़ी देर में किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस के अनुसार, मृतक के चाचा राम उजागिर विश्वकर्मा की तहरीर पर मृतक के मौसा के भाई कपूरचंद विश्वकर्मा, लकी विश्वकर्मा, राजन विश्वकर्मा और अशोक विश्वकर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। क्षेत्राधिकारी सदर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 11 मई को हुई थी रणजीत की शादी l तेजीबजार थाना क्षेत्र के हैदरपुर गांव निवासी 30 वर्षीय रण विश्वकर्मा की शादी 11 मई को हुई थी। घर वाले शादी के चार दिन बाद घर फेरी देकर दोंगा भी ला दिए थे। वहीं नयी नवेली दुल्हन का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता राम अजोर विश्वकर्मा घर के बगल एक छोटी सी दुकान खोलकर अपना निजि लकड़ी की दुकान चलाते है। रणजीत तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।

इस प्रकरण में विश्वकर्मा समाज के कई समाज सेवक ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। इस क्रम में समाजवादी पार्टी के मल्हनी विधानसभा अध्यक्ष सोचना राम विश्वकर्मा, सपा जिला अध्यक्ष राकेश मौर्या, अधिवक्ता राम उजागिर विश्वकर्मा, दीपक आर विश्वकर्मा, अध्यापक प्रदीप विश्वकर्मा, हीरालाल विश्वकर्मा, अधिवक्ता राधेश्याम विश्वकर्मा, राकेश विश्वकर्मा, जितेंद्र विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा (देवदूत विश्वकर्मा सेना) दीपक विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *