जौनपुर 29 मई, 2025 (सू0वि0)- शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी का जनपद के आकांक्षात्मक विकासखंड रामपुर व मछली शहर में दिनांक 30 मई से 1 जून 2025 तक भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है।
जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आकांक्षात्मक विकासखंड से संबंधित विषयगत क्षेत्र यथा स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं आधारभूत संरचना/ सुविधाओं से संबंधित 50 संकेतक पर विकासखंड रामपुर और मछलीशहर द्वारा संबंधित संकेतक में प्राप्त की गई प्रगति से संबंधित समीक्षा बैठक की गई।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जिन-जिन संकेतक में अभी भी शत प्रतिशत उपलब्धि नहीं प्राप्त हो पा रही है ,उनके कारणों को चिन्हित करते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, साथ ही नोडल अधिकारी द्वारा आकांक्षात्मक विकास खंडों में योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा भी की जाएगी। जिसके दृष्टिगत चयनित ग्रामों में सभी संकेतक की ग्रामवार समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किए गए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल, आकांक्षात्मक विकासखंड से संबंधित समस्त जनपद स्तरीय व विकासखंड रामपुर के खंड विकास अधिकारी सहित विकासखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

